हे भगवान! चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया निशाना, रात में ताला तोड़कर उड़ा ले गए गैस चूल्हा और 2 सिलेंडर

Edited By Khushi, Updated: 26 Mar, 2026 11:17 AM

oh god anganwadi center targeted thieves break locks at night and flee with ga

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में चोरों ने एक आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाकर बच्चों के लिए रखा जरूरी सामान चोरी कर लिया। इस घटना से इलाके के लोगों में नाराजगी है, क्योंकि इससे सीधे बच्चों के भोजन पर असर पड़ेगा।

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में चोरों ने एक आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाकर बच्चों के लिए रखा जरूरी सामान चोरी कर लिया। इस घटना से इलाके के लोगों में नाराजगी है, क्योंकि इससे सीधे बच्चों के भोजन पर असर पड़ेगा।

गैस चूल्हा, दो गैस सिलेंडर और राशन का सामान चोरी
जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के लोहपिट्टी आंगनबाड़ी केंद्र में देर रात चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद वे रसोईघर में गए, जहां बच्चों के लिए खाना बनाया जाता है। चोर वहां से गैस चूल्हा, दो गैस सिलेंडर और राशन का सामान चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिना शोर किए पूरी योजना के साथ इस घटना को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए।

आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस 
बीते गुरुवार सुबह जब आंगनबाड़ी सेविका केंद्र पहुंचीं, तो उन्होंने दरवाजे का टूटा ताला देखा। अंदर जाकर पता चला कि रसोई से सारा सामान गायब है। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं या नहीं।

घटना के बाद गांव के लोग काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि चोरों ने बच्चों के खाने का सामान भी नहीं छोड़ा, जो बहुत गलत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने, आरोपियों को पकड़ने और आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। साथ ही रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की भी बात कही गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!