जेल से रिहा होने के 100 दिन पूरे होने पर हेमंत सोरेन ने 'X' पर किया पोस्ट, BJP पर लगाया ये आरोप

Edited By Khushi, Updated: 17 Oct, 2024 11:44 AM

on completion of 100 days of his release from jail hemant soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झारखंड के गठन के बाद से करीब 20 वर्षों तक राज्य को लूटने का आरोप लगाया। सीएम हेमंत ने दावा किया कि उन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान राज्य की जड़ें मजबूत करने...

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झारखंड के गठन के बाद से करीब 20 वर्षों तक राज्य को लूटने का आरोप लगाया। सीएम हेमंत ने दावा किया कि उन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान राज्य की जड़ें मजबूत करने की कोशिश की।

हेमंत सोरेन ने जेल से रिहा होने के 100 दिन पूरे होने पर ‘एक्स' पर एक पोस्ट में अपनी सरकार द्वारा तैयार की गई वित्तीय सहायता योजना ‘मइयां सम्मान योजना' और आवास योजना ‘अबुआ आवास योजना' जैसे सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों का उल्लेख किया। सोरेन ने पोस्ट में कहा, ‘‘आज जेल से लौटकर मुझे राज्य की कमान संभाले 100 दिन हो गए हैं।

हेमंत सोरेन ने आगे लिखा कि दिसंबर 2019 में झारखंड की जनता के आशीर्वाद से मैंने राज्य की बागडोर संभाली थी। मेरा एकमात्र उद्देश्य झारखंड के वृक्ष को सींचना और उसकी जड़ों को मजबूत करना था। भाजपा ने 20 साल तक इस वृक्ष को दोनों हाथों से लूटा। इसे सुखा दिया।'' 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!