झामुमो गठबंधन सरकार ने झारखंड में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की: हेमंत सोरेन

Edited By Khushi, Updated: 10 Nov, 2024 12:27 PM

jmm coalition government launched many welfare schemes in jharkhand

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार ने राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं और अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अब हर गांव का दौरा करते हैं।

खरसावां: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार ने राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं और अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अब हर गांव का दौरा करते हैं।

सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक दशरथ गगराई के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब हमने 2019 में सरकार बनाई तो हमने तय किया कि हमारी सरकार राज्य मुख्यालय रांची से नहीं, गांवों से चलेगी।'' सोरेन ने अपनी सरकार के ‘‘आपकी सरकार, आपके द्वार'' कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि अब सरकारी अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर पंचायत और गांव का दौरा करते हैं। उन्होंने कहा कि दूरदराज के गांवों में ऐसे कई लोग थे जो अपने खंड विकास अधिकारी या सर्किल अधिकारी, उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक के बारे में नहीं जानते थे।

सोरेन ने कहा, ‘‘हमने हर गांव में अधिकारियों को भेजा और परिणाम बहुत संतोषजनक रहे।'' सोरेन ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पिछली सरकार के दौरान केवल कुछ लोगों को ही वृद्धावस्था पेंशन या विधवा पेंशन मिल रही थी और जब यह बात हमारे संज्ञान में आई तो ‘‘हमने एक कानून बनाया और सभी वृद्धों एवं विधवाओं को पेंशन देना शुरू कर दिया।'' उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकारों की योजनाएं केवल कागजी थीं। हम लोगों की जरूरतों को समझने के लिए गांवों में गए और अब लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।'' उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में झामुमो को वोट देने की अपील की ताकि उनकी गठबंधन सरकार का ‘‘अच्छा काम'' जारी रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!