Edited By Khushi, Updated: 04 Mar, 2026 04:10 PM

Jharkhand News: झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज घटना में मृतका के कथित प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी...
Jharkhand News: झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज घटना में मृतका के कथित प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, शक और आपसी विवाद इस जघन्य अपराध की बड़ी वजह बने।
पाकुड़ में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या
हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडंगा गांव से करीब दो किलोमीटर दूर 1 मार्च को एक गेहूं के खेत में नाबालिग लड़की का शव मिला था। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच के बाद मृतका की पहचान की गई। मृतका के भाई की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर प्रेम संबंध को हत्या की मुख्य वजह माना गया है। पुलिस ने दो बालिग और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
प्रेम संबंध, गोत्र और शक बना कारण
जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी रफायल सोरेन का मृतका के साथ पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही गोत्र के थे, जिस कारण परिवार की ओर से शादी के लिए सहमति नहीं थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी को शक था कि लड़की का किसी और युवक से भी संबंध है। इसी शक के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सोहराय पर्व के दिन लड़की को खेत के पास बुलाया। वहां विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। इस मामले में रफायल सोरेन, एल्गिन टुडू और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।