पुलिस ने 18 लाख के इनामी नक्सली छोटू खरवार हत्याकांड का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 06 Dec, 2024 10:46 AM

police revealed the murder case of naxalite chhotu kharwar

झारखंड की लातेहार जिला पुलिस ने 18 लाख के इनामी नक्सली बिरजू सिंह उर्फ छोटू खरवार हत्याकांड का 7 दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लातेहार: झारखंड की लातेहार जिला पुलिस ने 18 लाख के इनामी नक्सली बिरजू सिंह उर्फ छोटू खरवार हत्याकांड का 7 दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 18 लाख के इनामी नक्सली बिरजू सिंह उफर् छोटू खरवार की हत्या लेवी के पैसे को लेकर हुई है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से संगठन में लेवी के पैसे को लेकर अनबन चल रहा था। 25 नवंबर 2024 की रात्रि में पैसों को लेकर मृत्युंजय जी, छोटू जी, चंद्रदेव सिंह खरवार एवं अन्य दस्ता के सदस्यों के बीच कहां सनी हुआ था। उसी में मृत्युंजय जी ने चंद्रदेव सिंह खरवार के साथ मिलकर छोटू को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही सुबह में अपने सहयोगी के साथ ही घटना स्थल के बगल में ही लाश को गड्ढे में छुपा दिया। फिर उसके सहयोगियों ने गड्ढे से शव को बाहर निकाल कर अम्बाटिकर जाने वाले रास्ते में फेंकवा दिए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी का सक्रिय सदस्य पुरन परहिया अपने घर नावाडीह आया हुआ है। इस सूचना से सत्यापन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस ने पुरन परहिया को गिरफ्तार किया। इनके निशानदेही पर अन्य तीन बिनेशर भुइयां, लुरुक मियां उर्फ नूर मोहम्मद एवं बालकेश भुइयां की गिरफ्तारी की गई। इस कांड में शामिल अन्य माओवादियों के गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इनके पास से घटना में उपयोग किए गए एक-47 के पांच खोखा, खून से सना मिट्टी व पत्ता, छोटू जी के द्वारा उपयोग करने वाला पोच जिसमें एके -47 का एक मैगजीन, छोटू जी के दैनिक उपयोगी लाने वाला दो थैला बरामद किया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!