अगले हफ्ते झारखंड में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा, JMM ने बताया चुनावी स्टंट

Edited By Khushi, Updated: 13 Sep, 2024 10:58 AM

president prime minister and union home minister will visit jharkhand

झारखंड विधानसभा में 2 महीने ही शेष रह गए हैं। इसके चलते सभी दल के नेता एक्टिव मोड पर है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में अगले हफ्ते राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का दौरा है। वहीं, झामुमो के महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने इसे चुनावी...

रांची: झारखंड विधानसभा में 2 महीने ही शेष रह गए हैं। इसके चलते सभी दल के नेता एक्टिव मोड पर है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में अगले हफ्ते राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का दौरा है। वहीं, झामुमो के महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने इसे चुनावी स्टंट कहा है।

"चंपई सोरेन केंद्र से झारखंड की बकाया राशि दिला दें"
सुप्रिया भट्टाचार्य ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी है। सुप्रीया भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम  15 तारीख को 21 सौ करोड़ का सौगात झारखंड को देंगे, वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे, लेकिन झारखंड के आदिवासियों की अलग सरना धर्म कोड की मांग पर सब चुप हैं। झारखंड की 36 हजार करोड़ बकाया राशि का भी 15 तारीख को ही ऐलान हो जाए। भट्टाचार्य ने कहा कि ऐसे में झामुमो और राज्य की जनता को उम्मीद है कि चंपाई सोरेन झामुमो की जिन नीतियों को हमेशा आगे बढ़ाते रहे, वह काम 15 सितंबर को पीएम मोदी के मंच से भी करेंगे। झामुमो नेता ने आगे कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ऐसे समय में झारखंड आ रहे हैं। जब राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरी सरकार जनता की समस्याओं का निदान करने उनके घर तक पहुंच रही है। ऐसे में अब जब झामुमो की नीतियों के अगुआ नेता रहे चंपई सोरेन भाजपा में हैं तो वह सरना धर्म कोड लागू करवा दें और झारखंड के बकाया राशि दिलवा दें। सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम जमशेदपुर में रहने वाले से पूछें कि वह अपनी जिंदगी कैसे बिताते हैं क्योंकि शहर के बीचों बीच स्टील प्लांट है उससे निकलने वाला प्रदूषण से निकलने वाला धूवां पूरे शहर के साथ-साथ पूरे जिले को प्रदूषित करता है।

अगले सप्ताह झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री 
झारखंड में अगले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा होने वाला है। इसे लेकर जिला प्रशासन व भाजपा की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आ रहे हैं। वे इस दौरान 21 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख से अधिक लाभुकों के खाते में दो-दो लाख की राशि जारी की जायेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश भाजपा की ओर से जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित सभा के माध्यम से चुनावी शंखनाद करेंगे। जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19-20 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रही हैं। इस यात्रा के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 20 सितंबर को वह भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 सितंबर को संताल परगना पहुंच रहे हैं। वह भोगनाडीह से प्रदेश भाजपा के परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद 30 सितंबर तक भाजपा के केंद्रीय नेताओं का लगातार दौरा होना है। प्रदेश भाजपा इसे लेकर कार्यक्रम तैयार कर रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!