रामनवमी के दिन CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा, छात्रों के लिए गाइडलाइन जारी

Edited By Khushi, Updated: 26 Mar, 2026 04:52 PM

ram navami and cbse class 12 board exams coincide guidelines issued for student

Jharkhand News: रामनवमी और CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा एक ही दिन पड़ने से रांची जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। 27 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न...

Jharkhand News: रामनवमी और CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा एक ही दिन पड़ने से रांची जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। 27 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया
रांची में 27 मार्च को रामनवमी और CBSE 12वीं की परीक्षा एक साथ होने वाली है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर खास प्लान बनाया है। रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस और भीड़ को ध्यान में रखते हुए शहर में ट्रैफिक की नई व्यवस्था लागू की गई है। कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है, ताकि छात्र आसानी से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। प्रशासन यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि जुलूस और परीक्षा केंद्रों के बीच कोई टकराव न हो।

बच्चों को समय से पहले घर से लेकर निकलें
सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस और अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने छात्रों और उनके अभिभावकों से कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। सार्वजनिक परिवहन पर कुछ असर पड़ सकता है, इसलिए अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को समय से पहले घर से लेकर निकलें। छात्रों को भी समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने को कहा गया है।

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर है। गलत या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!