झारखंड में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत, 1 मई तक मौसम रहेगा कूल-कूल! इन शहरों में होगी बारिश

Edited By Khushi, Updated: 26 Apr, 2025 12:14 PM

relief for people suffering from heat in jharkhand weather

Jharkhand weather: झारखंड में कभी गर्मी तो कभी बारिश का दौर जारी है। कई दिनों से राज्य वासी गर्मी की मार झेल रहे हैं, लेकिन राज्य वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों का मौसम बदलने वाला...

Jharkhand weather: झारखंड में कभी गर्मी तो कभी बारिश का दौर जारी है। कई दिनों से राज्य वासी गर्मी की मार झेल रहे हैं, लेकिन राज्य वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों का मौसम बदलने वाला है। आज से रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने आज से रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाने, आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में आज से 1 मई तक बारिश की संभावना है। इस दौरान 29 अप्रैल तक के लिए ही आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 6 दिन यानी 1 मई तक मौसम कूल-कूल रह सकता है। वहीं, पलामू और आसपास के जिलों में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बीते शुक्रवार की बात करें तो झारखंड के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा, जहां 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!