Edited By Khushi, Updated: 12 Apr, 2025 12:32 PM

Jharkhand Weather: झारखंड में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं, आज भी राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवाओं के साथ वज्रपात की...
Jharkhand Weather: झारखंड में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं, आज भी राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम,दुमका, गोड्डा, गिरिडीह,सरायकेला खरसावां, जामताड़ा, देवघर में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 13, 14 और 15 अप्रैल को झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकांश स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि भी देखी गई। चंद्रपुरा बोकारो में सबसे अधिक 56.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं हजारीबाग में दोपहर अचानक आए आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश ने किसानों पर कहर बरपाया। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा से दारु प्रखंड के दर्जनों किसानों को करीब 1 करोड़ रुपये की फसलों का नुकसान हुआ है। तरबूज, खीरा, गेहूं, टमाटर, करैला, भिंडी, लहसुन और प्याज जैसी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं, जिससे किसान बुरी तरह से आहत और संकट में हैं।