Edited By Khushi, Updated: 06 Apr, 2026 04:41 PM

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले स्थित जिला व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। 10 दिन में इस तरह की दूसरी घटना है, इससे पहले 26 मार्च को भी कोर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है,...
Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले स्थित जिला व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। 10 दिन में इस तरह की दूसरी घटना है, इससे पहले 26 मार्च को भी कोर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई हैं।
सूचना मिलते ही साहिबगंज पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। धमकी मिलते ही एहतियातन जज, अधिवक्ता और कोर्ट कर्मियों को तत्काल कोर्ट परिसर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद पूरे न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर छावनी में तब्दील कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, एसडीपीओ, डीएसपी, सकिर्ल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गये। वहीं उपायुक्त हेमंत सती ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
धमकी के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली। आधुनिक उपकरणों की मदद से हर कोने की जांच की गई और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। फिलहाल किसी प्रकार के विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली है।कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।