Jharkhand News... संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल, सीपी राधाकृष्षणन भेजे गए महाराष्ट्र

Edited By Nitika, Updated: 28 Jul, 2024 09:40 AM

santosh gangwar became the governor of jharkhand

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

 

नई दिल्ली/रांचीः राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राधाकृष्णन के स्थान पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, आचार्य ने कटारिया का स्थान लिया है,कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।'' वहीं बयान में कहा गया है कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बयान में कहा गया है कि के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!