नेशनल हाईवे पर स्विफ्ट कार और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर...उड़े परखच्चे; एक की मौत, कई लोग घायल

Edited By Harman, Updated: 14 Apr, 2026 03:08 PM

saraikela massive collision between a swift and a bolero on the nh33

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर मंगलवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। यहां एक स्विफ्ट कार और बोलेरो के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Jharkhand Road Accident News : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर मंगलवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। यहां एक स्विफ्ट कार और बोलेरो के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चौका थाना अंतर्गत मुखिया होटल के पास की है। मृतक की पहचान नवजोत सिंह के रुप में हुई है। एक स्विफ्ट कार और बोलेरो के बीच हुई भीषण टक्कर हुई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। कार चला रहे नवजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और वाहनों में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

हादसे में घायल होने वालों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से दो की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया ताकि हाईवे पर लगा लंबा जाम खुलवाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक नवजोत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!