झारखंड Air Ambulance में सवार 7 लोगों की मौत, खराब मौसम सहित एयर-एंबुलेंस दुर्घटना के विभिन्न कारणों की जांच जारी

Edited By Khushi, Updated: 25 Feb, 2026 10:38 AM

seven people aboard a jharkhand air ambulance died investigations are underway

Ranchi News: झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया में एक एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए खराब मौसम सहित विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि...

Ranchi News: झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया में एक एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए खराब मौसम सहित विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि खराब मौसम दुर्घटना का एक कारण हो सकता है, लेकिन सटीक कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही लगाया जा सकेगा, क्योंकि जांच अब भी जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दावा किया है कि उसने सोमवार शाम को राज्य के मध्य और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और गरज के साथ तूफान आने की चेतावनी जारी की थी।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बाबूराज पी पी ने कहा, ''हमारे पूर्वानुमान के अनुसार, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो सहित मध्य और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान की घटनाएं हुईं। हमें विमान दुर्घटना का वास्तविक कारण नहीं पता है, लेकिन उस क्षेत्र के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई थी।'' रांची हवाई अड्डा के निदेशक ने बताया कि जब विमान ने शाम 7.11 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी, तब रांची के लिए कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई थी। कुमार ने बताया, ''उड़ान भरने की अनुमति देते समय मौसम समेत हर स्थिति का ध्यान रखा जाता है। उस समय रांची में मौसम अच्छा था।'' उन्होंने कहा, ''बाद में, रात करीब आठ बजे रांची के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई, लेकिन तब तक विमान उड़ान भर चुका था और हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर निकल चुका था।'' कुमार ने कहा कि उन्होंने विमान का नियंत्रण कोलकाता स्थित संबंधित विभाग को सौंप दिया था। उन्होंने कहा, ''विमान उनके रडार पर दिखाई दे रहा था, लेकिन वह शाम करीब 7.30 बजे लापता हो गया।'' रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट सी90 एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली जा रही थी, तभी सोमवार शाम को जंगल के अंदरूनी हिस्से में स्थित सिमरिया ब्लॉक में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में दो पायलट सहित विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। चतरा की उपायुक्त (डीसी) कीर्तिश्री जी ने बताया कि विमान दुर्घटना संभवतः आंधी-तूफान के कारण हुई। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना के संबंध में चतरा के जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, ''पहली नजर में, यह मामला विमानन सुरक्षा अनुपालन, मानक उड़ान संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और विमान की उड़ान योग्यता प्रमाणन से संबंधित प्रतीत होता है। विशेषज्ञों की एक टीम घटना स्थल पर पहुंच रही है।'' अंसारी ने बताया, ''ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) को बरामद किया जाएगा, जिसके बाद तकनीकी खराबी का विश्लेषण, प्रतिकूल मौसम की स्थिति की जांच, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से हुई बातचीत की समीक्षा, साथ ही रखरखाव रिकॉर्ड और सेवा इतिहास की फॉरेंसिक जांच की जाएगी।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!