छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, निजी स्कूल भी बंद

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Aug, 2026 11:31 AM

jharkhand bandh  today in protest against the lathi charge on students

​​​​​​​भाजपा ने पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। वहीं, बंद के दौरान प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

Jharkhand Band: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। भाजपा के बंद का असर आज राजधानी रांची की सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। हरमू चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। 

सड़क जाम होने के कारण इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ। बंदी के कारण आम दिनों की तुलना में रांची में बसों और अन्य यात्री वाहनों का परिचालन कम दिखाई दे रहा है। रांची से बाहर जाने और राजधानी में आने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी देखी गई है। कई मार्गों पर सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल नजर आ रही है। बंद को देखते हुए राजधानी रांची के सभी निजी स्कूलों को भी मंगलवार को बंद रखा गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा और शहर में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 

ज्ञातव्य है कि जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद कई छात्रों को चोट लगी थी। इसके बाद भाजपा ने छात्रों के समर्थन में 11 अगस्त को पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किया। 

भाजपा ने पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। वहीं, बंद के दौरान प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। राजधानी में बंद के असर के बीच लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!