झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा BJP में हुए शामिल

Edited By Khushi, Updated: 28 Oct, 2024 02:49 PM

shock to congress before assembly elections in jharkhand

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सिन्हा भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय और असम के मुख्यमंत्री हिमंता...

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सिन्हा भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने के बाद सिन्हा ने कहा कि ‘मैंने कांग्रेस पार्टी के लिए पिछले 27 सालों से अपना खून-पसीना बहाया है, लेकिन अब मुझे विश्वास हो गया है कि कार्यकर्ताओं का वहां कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर आज भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं बिना किसी शर्त के भाजपा में आया हूं।‘ वहीं, इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अब हम राज्य में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

ज्ञात हो कि झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 81 सीटों में से 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, राज्य में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। झारखंड में प्रथम चरण के कुल 43 विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 804 नामांकन के पर्चे दाखिल किए गए हैं। वहीं, दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हुई थी और यह 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!