दुमका उपचुनाव से तय होगी झारखंड की दशा और दिशा: निशिकांत दुबे

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Oct, 2020 03:28 PM

state and direction of jharkhand will be determined by dumka by election

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्टाचार की गंगोत्री करार दिया और कहा कि दुमका उप चुनाव आने वाले दिनों में राज्य की दिशा और दशा तय करेगा।

दुमकाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्टाचार की गंगोत्री करार दिया और कहा कि दुमका उप चुनाव आने वाले दिनों में राज्य की दिशा और दशा तय करेगा।

दुबे ने बुधवार को दुमका से भाजपा प्रत्याशी डॉ. लुईस मरांडी के पक्ष में शहर के विभिन्न मोहल्ले में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मतदाताओं से डॉ. मरांडी के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत आने वाले दिनों में झारखंड की दिशा और दशा तय करेगा। इस उपचुनाव के परिणाम से स्पष्ट होगा कि भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहाने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के सदस्य जेल में रहेंगे या जेल के बाहर।

निशिकांत ने दावा किया कि उनकी शिकायत पर लोकपाल ने संज्ञान लेकर सोरेन परिवार की 80 बेनामी संपत्ति के मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज कर लिया है। अब सोरेन परिवार को अपनी बेनामी संपत्ति का पूरा हिसाब देना होगा। भाजपा सांसद ने इसी क्रम में आरोप लगाते हुए कहा कि कथित व्यवसायी अमित अग्रवाल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का व्यक्तिगत संबंध है, जिसके माध्यम से राज्य में अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के लिए बड़े पैमाने पर पैसे का खेल चल रहा है और अवैध रूप से कमाई गई राशि को कोलकाता में लगाया जा रहा है।

भाजपा सांसद ने कहा कि सोरेन परिवार के विरुद्ध शिकायत पर लोकपाल ने संज्ञान ले लिया है और सोरेन परिवार के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव का नतीजा तय करेगा कि यह परिवार सात साल, 14 साल या तीन साल जेल में रहेगा। उन्होंने दावा किया दुमका उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद महागठबंधन की सरकार भरभरा कर गिर जायेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!