Edited By Khushi, Updated: 13 Sep, 2023 01:52 PM

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
मरांडी ने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि परम पिता परमेश्वर ढुल्लू जी की माता की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को दुख की बेला में धैर्य और साहस प्रदान करें। पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने ढुल्लू महतो जी के माता जी के निधन पर शोक जताया है।
बता दें कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताइन 87 वर्षीय का कल यानी मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वहीं, पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की खबर सुनकर काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर परिवार का ढांढस बढ़ाया।