केंद्र में INDIA गठबंधन की सरकार बनी तो 30 लाख रिक्त पद भरे जाएंगे, रांची में बोलीं प्रियंका गांधी

Edited By Nitika, Updated: 23 May, 2024 09:14 AM

statement of priyanka gandhi

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार में 30 लाख नौकरियों के पद खाली हैं और इन 10 सालों में दो करोड़ नौकरियां देने के वायदे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी रिक्त पदों को भी नहीं भरे हैं।

 

रांचीः कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार में 30 लाख नौकरियों के पद खाली हैं और इन 10 सालों में दो करोड़ नौकरियां देने के वायदे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी रिक्त पदों को भी नहीं भरे हैं।
Image
प्रियंका गांधी ने रांची लोकसभा क्षेत्र के नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन चौक स्थित हाई टेंशन मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में आई, तो 30 लाख रिक्त पद भरे जाएंगे। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो गरीब महिलाओं के लिए 8,500 हर महीने सरकार डालेगी। सभी गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना दिया जाएगा। उन्होंने कहा गोदी मीडिया के अनुसार भाजपा की सरकार ने पिछले 10 सालों में देश में आमूलचूल परिवर्तन कर दिया है। अगर सही में देश ने तरक्की की है, तो आप बेरोजगार क्यों हैं। इतनी महंगाई क्यों है। तरक्की तो आम लोगों के जीवन में दिखनी चाहिए, लेकिन आज आम लोगों की दुर्गति हो गई है। महंगाई और बेरोजगारी लोगों को सही से सांस भी लेने नहीं दे रही है। अडानी-अंबानी दिन पर दिन अमीर होते जा रहे हैं और देश के गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। आज हजार दो हजार कमाना मुश्किल हो गया है। आपके मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है। अगर खुद ईमानदार होते, तो इलेक्ट्रोल बांड की बात क्यों छिपाई। कोविड के टीके लगवाए। वैक्सीन की शीशी में तस्वीर छपवाई, लेकिन सही चीज पकड़ आई, तो तस्वीर हटवा ली। न जाने इन टीकों के साइड इफेक्ट से कितनों की जानें गई।
Image
वहीं कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा अमीरों के प्रति ही निछावर हैं। गरीबों और आम आदमी इनके लिए कोई मायने नहीं रखता है। अब आप सोंचे कि आपको किस तरह की सरकार चाहिए, जो बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाए, महंगाई पर काबू करे। किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी दे। महिलाओं के लिए प्रति वर्ष एक लाख रुपए की गारंटी होगी। हमने जो भी वादा किया है वह पूरा करेंगे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में वोट देने की लोगों से अपील की।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!