Edited By Harman, Updated: 14 Apr, 2025 08:35 AM

: झारखंड के हजारीबाग जिले के एक गांव में रविवार देर शाम एक धार्मिक शोभायात्रा पर कथित तौर पर पथराव किये जाने के बाद से तनाव व्याप्त है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Hazaribagh Violence: झारखंड के हजारीबाग जिले के एक गांव में रविवार देर शाम एक धार्मिक शोभायात्रा पर कथित तौर पर पथराव किये जाने के बाद से तनाव व्याप्त है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद झुरझुरी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार बिमल ने बताया, "धार्मिक शोभायात्रा के दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों ने जीटी रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।"
धार्मिक शोभायात्रा का आयोजन करने वाले समूह ने यह भी दावा किया कि पथराव में कई महिलाएं घायल हो गईं।