बोर्ड एग्जाम में छात्रा ने कॉपी में लिख दी ऐसी बात, पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी

Edited By Khushi, Updated: 25 Mar, 2026 06:07 PM

student writes something so unexpected in board exam answer sheet you won t be a

Jharkhand News: बोर्ड एग्जाम के समय कई बार छात्र ऐसे जवाब लिख देते हैं जो सवाल से बिल्कुल अलग होते हैं। हाल ही में झारखंड की एक छात्रा की उत्तर पुस्तिका ऐसा वायरल जवाब सामने आया कि पढ़कर शिक्षक भी हंस पड़े।

Jharkhand News: बोर्ड एग्जाम के समय कई बार छात्र ऐसे जवाब लिख देते हैं जो सवाल से बिल्कुल अलग होते हैं। हाल ही में झारखंड की एक छात्रा की उत्तर पुस्तिका ऐसा वायरल जवाब सामने आया कि पढ़कर शिक्षक भी हंस पड़े।

'सर, मुझे पास कर दो, नहीं तो घर वाले शादी करवा देंगे!' 

मामला यह है कि परीक्षा में एक सवाल का उत्तर न आने पर छात्रा ने अपनी कॉपी में अपनी व्यक्तिगत चिंता लिख दी। उसने लिखा, "मेरा नाम सरस्वती कुमारी है और मैं मैट्रिक लिखने आई हूं। मैं आपसे दुआ करती हूं कि मैट्रिक में हमें पास करवा दें, नहीं तो मेरे घर वाले हमारा विवाह करवा देंगे।" इस भावनात्मक अपील को पढ़कर कॉपी जांचने वाले शिक्षक भी हैरान रह गए। इस तरह के जवाब अक्सर परीक्षा के तनाव और छात्रों की चिंता को दर्शाते हैं।

सोशल मीडिया पर उत्तर तेजी से वायरल

हालांकि, ऐसे जवाबों पर अंक नहीं मिलते, क्योंकि मूल्यांकन केवल सही उत्तरों के आधार पर होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह उत्तर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग छात्रा की मासूम गुहार पढ़कर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। परीक्षा के दौरान छात्र कभी-कभी ऐसे रोचक और अलग जवाब लिखकर माहौल हल्का कर देते हैं। इस घटना ने फिर एक बार दिखा दिया कि बोर्ड एग्जाम में छात्रों की भावनाएं भी उनकी कॉपी में जगह पा जाती हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!