Edited By Khushi, Updated: 06 Mar, 2026 03:30 PM

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड के मुर्गू पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टंगरा टोली में आठवीं कक्षा के कुछ छात्रों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा।
Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड के मुर्गू पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टंगरा टोली में आठवीं कक्षा के कुछ छात्रों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। ग्रामीणों और छात्रों के अनुसार, दुर्गा उरांव, करीना कुमारी, सुशांति कुमारी, सविता कुमारी और खुशबू कुमारी आठवीं की परीक्षा देने आए थे, लेकिन उन्हें परीक्षा देने नहीं दिया गया।
बच्चों का एक साल बर्बाद हो गया
छात्रों ने बताया कि जब वे परीक्षा के लिए स्कूल पहुंचे, तो पता चला कि उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दुर्गावती कुमारी ने कहा कि छात्रों का फॉर्म भरा गया था, लेकिन किसी कारणवश वह रिजेक्ट हो गया। हालांकि, फॉर्म रिजेक्ट होने की वजह उनके पास स्पष्ट नहीं है। बच्चों के अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि इस वजह से बच्चों का एक साल बर्बाद हो गया।
अभिभावकों और ग्रामीणों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जिन छात्रों की परीक्षा नहीं हो पाई है, उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।