बेंगलुरु में तैनात DRDO कर्मी की संदिग्ध मौत, गांव में पेड़ से लटका मिला शव; परिवार में कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 19 May, 2026 04:37 PM

suspicious death of drdo employee posted in bengaluru

परिजनों ने बताया कि कमल किशोर महतो डीआरडीओ में कार्यरत थे और उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु में थी।

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाताड़ पंचायत के भुइयां टोला निवासी 35 वर्षीय कमल किशोर महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घर के समीप पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह पड़े से लटका उनका शव मिला जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। परिजनों ने बताया कि कमल किशोर महतो डीआरडीओ में कार्यरत थे और उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु में थी। वह 19 अप्रैल को अवकाश लेकर अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। परिवार का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थे और नींद नहीं आने की शिकायत भी कर रहे थे।

परिवार में मचा कोहराम 
ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे उन्हें गांव में टहलते देखा गया था। वहीं देर रात जब परिजनों की नींद खुली तो वह अपने कमरे में नहीं मिले। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह उनका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

PunjabKesari

घर के इकलौते बेटे थे कमल किशोर 
कमल किशोर महतो अपने पिता प्रभु महतो के इकलौते पुत्र थे। अपने पीछे वह पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!