Edited By Khushi, Updated: 27 Mar, 2026 10:49 AM

Jharkhand News: पाकुड़ मंडल कारा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद एक महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
Jharkhand News: पाकुड़ मंडल कारा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद एक महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जेल में महिला कैदी की संदिग्ध मौत
दरअसल, पाकुड़ मंडल कारा में बंद विचाराधीन महिला कैदी संझली हेंब्रम की बाथरूम में मौत हो गई। वह अपने पति झुन्नू हांसदा की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में थी। बताया जाता है कि इसी साल फरवरी में कोलाजोड़ा गांव में झुन्नू हांसदा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इसके बाद मृतक की बहन ने संझली हेंब्रम पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।
जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप
महिला कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने नियम के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।