झारखंड के इस जिले में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान; प्रदर्शन कर रहे लोगों ने की ये मांग

Edited By Khushi, Updated: 30 Mar, 2026 10:49 AM

tension in this jharkhand district indefinite shutdown announced protesters pu

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू इलाके में हुई हिंसक झड़प के बाद माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पथराव की घटना के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई, जिसके चलते बंद का ऐलान किया गया।

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू इलाके में हुई हिंसक झड़प के बाद माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पथराव की घटना के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई, जिसके चलते बंद का ऐलान किया गया।

खूंटी में अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
शनिवार को मुरहू क्षेत्र में पथराव की घटना हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना से नाराज लोगों ने रविवार को एक बैठक की। बैठक में सर्व सनातन समाज ने खूंटी जिले में अनिश्चितकालीन बंद रखने का फैसला किया। बंद की शुरुआत दोपहर से ही कर दी गई। बैठक से पहले समाज के लोग शहर में घूमकर दुकानों को बंद करवाते नजर आए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में खूंटी थाना पहुंचे। वहां उन्होंने डीएसपी वरुण रजक से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।

"निर्दोष लोगों को जल्द से जल्द छोड़ा जाना चाहिए"
प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि गिरफ्तार किए गए लोगों को बिना शर्त रिहा किया जाए और पुलिस की कार्रवाई रोकी जाए। इस पर नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि निर्दोष लोगों को जल्द से जल्द छोड़ा जाना चाहिए। वहीं प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह तथ्यों और शिकायतों के आधार पर की जा रही है। डीएसपी वरुण रजक के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायतों पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि दो लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं, जबकि बाकी लोगों को छोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना से जुड़े अब तक मुरहू थाना में 10 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से तीन केस प्रशासन की ओर से दर्ज किए गए हैं। इस दौरान अलग-अलग संगठनों के लोगों ने भी अपनी बात प्रशासन के सामने रखी। कुछ नेताओं ने कानून-व्यवस्था और धार्मिक जुलूसों पर सवाल उठाए, जबकि एक पक्ष ने हमले और मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!