लातेहार में गजराज का आतंक: हाथियों ने चहारदीवारी तोड़ी, खेत में मकई और धान की फसल को किया बर्बाद

Edited By Harman, Updated: 10 Sep, 2024 01:15 PM

terror of gajraj in latehar

झारखंड में हाथियों का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हाथी कभी लोगों को तो कभी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ताजा मामला लातेहार जिले का है। यहां बीते सोमवार रात भर जंगली हाथियों के झुंड ने तांडव मचा कर फसलों को बर्बाद कर दिया।

लातेहार: झारखंड में हाथियों का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हाथी कभी लोगों को तो कभी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ताजा मामला लातेहार जिले का है। यहां बीते सोमवार रात भर जंगली हाथियों के झुंड ने तांडव मचा कर फसलों को बर्बाद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला बालूमाथ थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बालूमाथ थाना क्षेत्र में सोमवार की रात्रि अचानक 20 से 25 जंगली हाथियों ने शहर के घने इलाके में दाखिल होकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाया। साथ ही लहलहाती मकई के फसल को बर्बाद कर दिया।

वहीं हाथियों के झुंड ने खेत में लगी धान की फसल को भी भारी क्षति पहुंचाई है। इस वजह से यहां के स्थानीय लोग पूरी रात दहशत में जागते रहे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!