Edited By Khushi, Updated: 06 Mar, 2026 01:29 PM

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दुखद मामला सामने आया है। गोमिया प्रखंड के मुरपा गांव में एक प्रेमी और प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले। बताया जा रहा है कि शादी में हो रही देरी से परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या कर...
Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दुखद मामला सामने आया है। गोमिया प्रखंड के मुरपा गांव में एक प्रेमी और प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले। बताया जा रहा है कि शादी में हो रही देरी से परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था
जिले के गोमिया प्रखंड के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के मुरपा गांव में बुधवार सुबह एक प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटका मिला। यह खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृत युवती की पहचान मुरपा गांव की रहने वाली सावित्री कुमारी के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे।
नाराज होकर दोनों ने यह कदम उठाया
परिजनों के मुताबिक, दोनों परिवारों ने शादी के लिए आपसी सहमति से एक साल का समय मांगा था, लेकिन माना जा रहा है कि इस बात से नाराज होकर दोनों ने यह कदम उठा लिया। बताया गया कि होली से एक दिन पहले मंगलवार को दोनों सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर अपने-अपने घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। घर नहीं लौटने पर परिजन दो दिनों तक उनकी तलाश करते रहे। बुधवार सुबह युवती के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से दोनों के शव फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों शवों को नीचे उतार लिया था।
मामले की जांच जारी
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। प्रेम संबंधों में परिवार की ओर से मिल रही देरी को मुख्य वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।