बोकारो की सिविल कोर्ट को 14 साइनाइड बम से उड़ाने की मिली धमकी, छावनी में तब्दील पूरा इलाका

Edited By Khushi, Updated: 09 Mar, 2026 03:51 PM

the civil court received a threat to blow it up with 14 cyanide bombs turning t

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिले की सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल कोर्ट के रजिस्ट्रार के आधिकारिक ईमेल पर तड़के सुबह लगभग 3:54 बजे भेजा गया।

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिले की सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल कोर्ट के रजिस्ट्रार के आधिकारिक ईमेल पर तड़के सुबह लगभग 3:54 बजे भेजा गया।

पुलिस की कई टीमें मौके पर तैनात
ईमेल में कहा गया कि दोपहर 1 बजे तक कोर्ट परिसर खाली कर दिया जाए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। धमकी में दावा किया गया कि कोर्ट में 14 साइनाइड बम लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। कोर्ट परिसर खाली कर दिया गया और आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस की कई टीमें मौके पर तैनात की गईं और पूरे क्षेत्र की जांच शुरू कर दी गई।

प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट लिंक सामने नहीं आया
धमकी भरे ईमेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और तमिलनाडु का भी जिक्र था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट लिंक सामने नहीं आया है। बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि धमकी की सूचना सुबह करीब 9 बजे मिली। गंभीरता को देखते हुए रांची से जगुआर स्क्वाड और रांची एटीएस के एसपी को भी मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!