मातम में बदली शादी की खुशियां: बाइक सवार युवकों को बस ने रौंदा, 1 की मौत...दूसरे की हालत गंभीर

Edited By Khushi, Updated: 12 Mar, 2023 12:09 PM

the happiness of marriage turned into mourning the bike ride

झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जहां एक बस ने बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार 1 युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जहां एक बस ने बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार 1 युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- जानलेवा H3N2 इंफ्लूएंजा को लेकर हेमंत सरकार सतर्क, 1-2 दिनों में जारी होगी गाइडलाइन

सड़क हादसे में 1 युवक की मौत
मामला जिले के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप का है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को रवि गोप और जितेन भगत नामक युवक शादी के लिए खरीददारी करने बाजार गए थे। बाजार से वापसी के दौरान रेलवे स्टेशन के समीप तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रवि गोप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र भकत गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- झारखंड सरकार ने विनय कुमार चौबे को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव बनाने के फैसले को लिया वापिस

शादी के घर में छाया मातम
आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद शादी के घर में मातम छा गया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!