"जो खुद दूसरी पार्टी से सीट को लेकर आश्रित है वह विस चुनाव में सरकार की कल्पना कर रहे", JMM का सुदेश महतो पर हमला

Edited By Khushi, Updated: 10 Sep, 2024 03:33 PM

the one who is dependent on the other party for the seat

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आजसू पार्टी द्वारा धुर्वा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सवालिया निशान खड़ा किया है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि एक बार फिर युवाओं को ठगने और बरगलाने का काम आजसू पार्टी कर कर रही है।

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आजसू पार्टी द्वारा धुर्वा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सवालिया निशान खड़ा किया है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि एक बार फिर युवाओं को ठगने और बरगलाने का काम आजसू पार्टी कर कर रही है।

"सुदेश महतो पॉलिटिकल परजीवी है"
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जो खुद दूसरे पार्टी से सीट को लेकर आश्रित है वह झारखंड विधानसभा में सरकार की कल्पना कर रही है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आखिर उन्हें हेमंत सरकार से इतनी नफरत क्यों है क्योंकि वह आदिवासी ही नहीं बल्कि एक युवा मुख्यमंत्री हैं। भट्टाचार्य ने सुदेश महतो पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पॉलिटिकल परजीवी है। वह दूसरे को खून चूस कर खुद जीवित रहना जानते हैं। झारखंड के 24 वर्षों में 14 वर्ष कुर्सी के इर्द गिर्द रहे हैं।

"हिमंता विश्व शर्मा असम में कम और झारखंड में ज्यादा रहते हैं"
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा पर तंज कसते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि वह आजकल असम में कम और झारखंड में ज्यादा रहते हैं। उन्होंने मणिपुर में आदिवासी को आदिवासी से लड़ाने का काम किया और वही स्क्रिप्ट अब वह झारखंड में भी लिखना चाह रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!