घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी महिला, अचानक धंसने लगी जमीन...देखते ही देखते हुई गायब

Edited By Harman, Updated: 19 Sep, 2024 04:12 PM

the woman was sweeping outside the house suddenly the ground started sinking

झारखंड के धनबाद जिले में एक खतरनाक हादसे में महिला की जान जाते-जाते बची। दरअसल, एक बस्ती में अचानक जमीन धंस गई और एक महिला उसके अंदर चली गई।

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक खतरनाक हादसे में महिला की जान जाते-जाते बची। दरअसल, एक बस्ती में अचानक जमीन धंस गई और एक महिला उसके अंदर चली गई।

जानकारी के अनुसार, मामला भाटडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरलीडीह नीचे बस्ती का है। पीड़ित महिला की पहचान मोती महतो की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। लक्ष्मी देवी घर के दरवाजे के बाहर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान जमीन धंसना शुरु हो गई और महिला उसमें समाने लगी तो वह बचाव के लिए चिल्लाने लगी। घटना के दौरान स्थानीय महिलाएं पास में ही खड़ी थी जिसके चलते मौके पर महिला को बांस के सहारे बाहर निकाला गया। महिला के बाहर निकलते ही गोफ की गहराई और चौड़ाई धीरे-धीरे बढ़ने लगी। इतना ही नहीं उक्त मकान से सटे आसपास के मकानों में भी दरारें आ गई।

वहीं घटना की सूचना पाकर बीसीसीएल के माइनिंग कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गोफ को जेसीबी मशीन से भर दिया। ग्रामीणों ने घटना पर विरोध जताते हुए प्रशासन से तत्काल पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है। इधर घटना की सूचना मिलने पर धनबाद सांसद ढूल्लू महतो के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर बीसीसीएल के स्थानीय जीएम अरिंदम मुस्तफी पर रोष प्रकट किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थान में शिफ्ट कराने और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!