पेट में थी 3 पथरी, खाने में मिलता था सादा भोजन...परेशान होकर शख्स ने कर लिया खुद का ही ऑपरेशन, फिर...

Edited By Khushi, Updated: 09 Apr, 2025 12:37 PM

there were 3 stones in the stomach he used to get simple

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) के एक युवक ने अपने ही हाथ से खुद का पथरी का ऑपरेशन कर लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, फिलहाल उसका इलाज जारी है।

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) के एक शख्स ने अपने ही हाथ से खुद का पथरी का ऑपरेशन कर लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, फिलहाल उसका इलाज जारी है।

शख्स ने खुद का ही कर लिया ऑपरेशन 
मामला जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गंसाडीह का है। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय गणेश राय के पेट में पथरी थी। इसके चलते गणेश राय ने खुद से अपना ऑपरेशन कर लिया जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल जाते ही शख्स ने बदला बयान
घायल गणेश ने बताया कि उसके पेट में 3 पथरी हो गया है। उसका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। खाने में सादा भोजन मिलता था जिससे वह काफी परेशान था। टेंशन में आकर खुद का पेट काट लिया। वहीं, चौंकाने वाली बात ये है कि अस्पताल में भर्ती के दौरान उसने कहा कि पत्नी से विवाद हो गया था। इस कारण उसने ऐसा कदम उठाया है। परिजनों का कहना है कि किसी हादसे में गणेश के पेट में गंभीर चोट लगी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

111/10

15.3

Kolkata Knight Riders

55/2

6.0

Kolkata Knight Riders need 57 runs to win from 14.0 overs

RR 7.25
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!