Edited By Khushi, Updated: 09 Apr, 2026 11:14 AM

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर जिले के डिमना लेक में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत
दरअसल, बीते बुधवार देर शाम जिले के डिमना लेक के पास एक युवक की वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नहाने के लिए डैम में आया था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और मेघगर्जन शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए युवक पास ही एक पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बैठ गया। तभी अचानक बिजली गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
युवक की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
घटनास्थल से युवक के कपड़े और साबुन बरामद हुए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नहाने आया था। सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।