दर्दनाक हादसा: मिट्टी की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, परिजनो में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Aug, 2026 01:22 PM

two people died after a mud wall collapsed in jharkhand

​​​​​​​सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मिट्टी की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान डुब्राज पिंगुआ (32) और उनके भतीजे सरजोम पिंगुआ (27) के रूप में हुई है। 

दोनों गुरुवार शाम नूरदा गांव में एक उत्सव मनाने के दौरान स्थानीय लोगों के साथ देशी शराब पी रहे थे, तभी अचानक मिट्टी की दीवार उनके ऊपर गिर गई। अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले और घटना की सूचना पुलिस को दी। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!