जमशेदपुरः अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्री की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Oct, 2020 03:54 PM

unidentified vehicle hit scooty father and daughter died in an accident

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई।

जमशेदपुरः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी लालू राणा अपनी दो बेटियों शिल्पा, पूजा कुमारी और दो साल की नतिनी के साथ शुक्रवार सुबह स्कूटी से जादूगोड़ा स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए थे।

राणा दोपहर बाद स्कूटी से ही बेटियों और नतिनी के साथ घर लौट रहे थे तभी टाटा-हाता मार्ग पर कुदादा के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में लालू राणा एवं उनकी बेटी शिल्पा गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी बड़ी पुत्री एवं नतिनी को मामूली चोटें आई।

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल लालू राणा और शिल्पा को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!