अनोखा परीक्षा केंद्र: एक छात्र के लिए 1 मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल और 12 पुलिस जवान तैनात

Edited By Khushi, Updated: 19 Feb, 2026 11:45 AM

unique exam center in garhwa one magistrate 18 surveillance teams and 12 poli

Jharkhand News: झारखंड में इन दिनों मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। गढ़वा जिले का एक परीक्षा केंद्र इन दिनों खास चर्चा में है, जहां एक दिन सिर्फ एक ही छात्र ने परीक्षा दी, लेकिन उसकी निगरानी के लिए पूरा प्रशासन तैनात रहा।

Jharkhand News: झारखंड में इन दिनों मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। गढ़वा जिले का एक परीक्षा केंद्र इन दिनों खास चर्चा में है, जहां एक दिन सिर्फ एक ही छात्र ने परीक्षा दी, लेकिन उसकी निगरानी के लिए पूरा प्रशासन तैनात रहा।

परीक्षा में नकल रोकने के लिए की गई पूरी व्यवस्था
जिले के रमकांडा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरहे परीक्षा केंद्र पर अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक दिन केवल एक छात्र ने ही एग्जाम दिया। छात्र का नाम शंकर कुमार सिंह है, जिसने संगीत विषय का चयन किया है। चूंकि इस विषय का इस केंद्र पर कोई दूसरा परीक्षार्थी नहीं था, इसलिए शंकर ने अकेले ही परीक्षा दी, लेकिन परीक्षा में नकल रोकने के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल के सदस्य और 12 पुलिस जवान तैनात थे। इसके अलावा परीक्षा हॉल में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। जब शंकर परीक्षा दे रहा था, तब पूरे हॉल में सुरक्षा और निगरानी का कड़ा इंतजाम था। सिर्फ एक छात्र के लिए इतनी बड़ी प्रशासनिक व्यवस्था होने की वजह से यह केंद्र चर्चा का विषय बन गया है।

केंद्राधीक्षक हर्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि इस केंद्र पर अन्य विषयों की परीक्षाएं भी आयोजित की गईं। सोमवार को संस्कृत की परीक्षा के साथ यहां की परीक्षाएं समाप्त हो गईं। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में कुल 406 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से केवल 3 छात्र अनुपस्थित रहे। एक छात्र के लिए इतनी बड़ी व्यवस्था लोगों के बीच चर्चा का कारण बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!