दुमका में अज्ञात अपराधियों नें पत्थर से कुचलकर की 25 वर्षीय युवती की हत्या

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jan, 2022 07:32 PM

unknown criminals killed 25 year old girl by crushing her with a stone

पुलिस ने आज बताया कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक युवती का शव बरामद किया गया है। मृतक युवती की पहचान जिले के नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हांसापाथर गांव के टंडी टोला की रहने वाली 25 वर्षीय बासमती हेम्ब्रम के नाम से हुई है।

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कुचल कर एक युवती की हत्या कर दी।

पुलिस ने आज बताया कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक युवती का शव बरामद किया गया है। मृतक युवती की पहचान जिले के नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हांसापाथर गांव के टंडी टोला की रहने वाली 25 वर्षीय बासमती हेम्ब्रम के नाम से हुई है।

सूत्रों के अनुसार, प्रारम्भिक अनुसंधान में परिजनों द्वारा पुलिस दी गयी है कि बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने 25 वर्षीय बासमती हेम्ब्रम नाम के युवती की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!