Jamshedpur अस्पताल में हंगामा: मरीज पिता को लेने आए बेटे को गार्ड्स ने जमकर पिटा, Video Viral

Edited By Khushi, Updated: 25 Mar, 2026 10:37 AM

uproar at jamshedpur hospital violent brawl erupts between youth and guards ove

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में एक मरीज के परिजन और सुरक्षाकर्मियों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक को अस्पताल के अंदर ले जाने को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसका वीडियो अब...

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में एक मरीज के परिजन और सुरक्षाकर्मियों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक को अस्पताल के अंदर ले जाने को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

5–6 सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर युवक की पिटाई की
जिले के टाटा मेन हॉस्पिटल में बीते मंगलवार दोपहर एक युवक और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, मानगो के आजादनगर निवासी मो. सलीफुल अपने पिता को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बाइक से लेने आए थे। जब वह बाइक लेकर अस्पताल के अंदर जाने लगे, तो गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पहले उनसे हेलमेट पहनने को कहा गया और फिर बाइक बाहर खड़ी कर पैदल अंदर जाने के लिए कहा गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में यह बहस मारपीट में बदल गई। आरोप है कि 5–6 सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। वहीं युवक ने भी अपनी रक्षा में हेलमेट से वार किया।

एक घंटे तक चला हंगामा
इस घटना का वीडियो अस्पताल के सीसीटीवी और वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, जबकि कई गार्ड उसे घेरकर मारते दिख रहे हैं। घटना के बाद युवक के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्य गेट पर धरना देने लगे। करीब एक घंटे तक वहां हंगामा चलता रहा।

मामले की जांच की जा रही है
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि बाइक को अस्पताल परिसर में ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!