बोकारो में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार अपराधी गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Jun, 2022 05:57 PM

vehicle thief gang busted in bokaro four criminals arrested

बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द निवासी 35 वर्षीय अजीत कुमार साहनी, वैशाली जिला के ही महुआ थाना के महुआ सिहराय गांव निवासी 38 वर्षीय अरुण राय, इसी थाना के छतवारा गांव निवासी 24 वर्षीय शिवम कुमार और 26 वर्षीय ओमप्रकाश पासवान...

 

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन चोर का अंतरप्रांतीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के जरीडीह एवम अन्य थाना क्षेत्र से चोरी गई दो चार पहिया वाहन बरामद किया किया है।

बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के शाहपुर खुर्द निवासी 35 वर्षीय अजीत कुमार साहनी, वैशाली जिला के ही महुआ थाना के महुआ सिहराय गांव निवासी 38 वर्षीय अरुण राय, इसी थाना के छतवारा गांव निवासी 24 वर्षीय शिवम कुमार और 26 वर्षीय ओमप्रकाश पासवान को गिरफ्तार किया गया है। वाहन चोर गिरोह से महिंद्रा कंपनी लॉक खोलने वाला इलेक्ट्रॉनिक मशीन आदि भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य बोकारो जिला में वाहन चोरी करने के लिए आ रहा है।

इसी सूचना के आधार पर बीते देर रात्रि जिले के जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान उक्त वाहन चोरों की गाड़ी आई और पुलिस को देखकर भागने लगी जिन्हें कुछ दूरी तक पीछा कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ झारखंड के बोकारो और बिहार के कई जिलों में कई आपराधिक मुकदमा दर्ज है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!