"झारखंड में जीत से 'INDIA' गठबंधन को मजबूती मिली", अखिलेश बोले- बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दे को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी

Edited By Khushi, Updated: 28 Nov, 2024 05:43 PM

victory in jharkhand strengthened  india  alliance  akhilesh said

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत से ‘नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) गठबंधन को मजबूती मिली है और वह आदिवासियों के...

रांची: हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत से ‘नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) गठबंधन को मजबूती मिली है और वह आदिवासियों के अधिकारों एवं रोजगार के लिए लड़ाई जारी रखेगा।

सपा प्रमुख ने यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कहा, “झारखंड चुनाव के नतीजों ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। लोगों ने अपनी सूझबूझ और लोकतांत्रिक निर्णयों से एक प्रगतिशील सरकार चुनी। उन्होंने हेमंत सोरेन और ‘इंडिया' गठबंधन को झारखंड को समृद्धि, विकास तथा प्रगति के रास्ते पर लाने का एक और मौका दिया।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आने वाले दिनों में ‘इंडिया' गठबंधन और मजबूत होगा। बेरोजगारी, महंगाई और आदिवासियों तथा किसानों के अधिकारों को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा को अदालतों, संविधान और संवैधानिक निकायों पर भरोसा नहीं है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!