Friendship cricket match: CM एकादश को पराजित कर चैम्पियन बना विधानसभा अध्यक्ष एकादश

Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 Mar, 2021 12:16 PM

vidhan sabha speaker xi became the champion by defeating the chief minister s xi

झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में आज पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच में विधानसभा अध्यक्ष एकादश मुख्यमंत्री एकादश को पराजित कर चैंपियन बना।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में आज पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच में विधानसभा अध्यक्ष एकादश मुख्यमंत्री एकादश को पराजित कर चैंपियन बना।  

मुख्यमंत्री एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 12 ओवर में 73 रन बनाये। मुख्यमंत्री एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने चार रन, विधायक प्रदीप यादव ने 21, विधायक विकास सिंह मुंडा ने 13, विधायक इरफान अंसारी ने एक, विधायक अनूप सिंह ने सात और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नाबाद 11 रन बनाये।       

मुख्यमंत्री एकादश के 73 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष एकादश ने 10 ओवर में 74 रन बना कर चैम्पियन का खिताब अपने नाम कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष एकादश की ओर से सबसे अधिक विधायक अमित मंडल ने 26 रन बनाये। मंडल को मैन ऑफ द मैच और विधायक रणधीर सिंह को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!