शिक्षा मंत्री के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, इन नेताओं ने जताया शोक

Edited By Khushi, Updated: 06 Apr, 2023 11:10 AM

wave of mourning in political corridors due to death of education minister

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया है।

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया है। वहीं, उनके निधन पर भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर दुख जताया है। 

बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जताया दुख
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जगरनाथ महतो के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि बेहद दुखद। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो जी के आकस्मिक निधन की सूचना मिली। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।


वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि अलविदा जगरनाथ दा! आज हम सभी ने अपना अभिभावक, झारखंड ने एक आंदोलनकारी और राज्य की जनता ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार और समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति

 

बता दें कि पिछले साल सितंबर 2022 में भी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। करीब 1 महीने तक रांची में उनका इलाज चला था। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी और चेन्नई जाकर जांच कराने की सलाह दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 19 अक्टूबर 2022 को उन्हें विशेष विमान से चेन्नई ले जाया गया था। चेन्नई में उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 अक्टूबर को अस्पताल की तरफ से एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया था, जिसमें उनके फेफड़ों में कोई सुधार नहीं दिखा। तब डॉक्टरों ने लंग्स ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया। 10 नवंबर को जगरनाथ महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया। 11 जनवरी को उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। वहीं, जगरनाथ महतो के निधन की खबर सुनकर राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

 

 

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!