मौसम की जानकारी: झारखंड में Diwali पर छाए रहेंगे काले बादल, Chhath पर भी होगी झमाझम बारिश

Edited By Khushi, Updated: 20 Oct, 2025 11:05 AM

weather information jharkhand will be cloudy on diwali with heavy rain expecte

मौसम की जानकारी: आज दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। मौसम विभाग ने झारखंड में दिवाली के दिन बारिश की संभावना जताई है। साथ ही बादल छाए रहने की भी संभावना जताई है।

मौसम की जानकारी: आज दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। मौसम विभाग ने झारखंड में दिवाली के दिन बारिश की संभावना जताई है। साथ ही बादल छाए रहने की भी संभावना जताई है।

हल्की बारिश की भी है संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि दिवाली पर राजधानी रांची में दिनभर बादल बने रहेंगे और दोपहर बाद हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं। वहीं, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम जिलों में दोपहर के समय हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दिवाली ही नहीं अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 22–23 अक्टूबर को भी पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। वहीं, 24 अक्टूबर को दक्षिणी झारखंड के हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है, जिससे छठ पर्व के दौरान मौसम प्रभावित हो सकता है।

दिवाली पर बादल भी छाए रह सकते हैं। आंशिक बादल छाने की वजह से झारखंड में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 20 से 25 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 33–34°C और न्यूनतम तापमान 24°C तक पहुंचने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!