झारखंड में बदला मौसम! 14 जिलों में आंधी, बारिश, तेज हवा और वज्रपात की आशंका, किसानों की बढ़ी धड़कनें

Edited By Khushi, Updated: 09 Apr, 2026 10:17 AM

weather takes a turn in jharkhand risk of storms rain strong winds and light

Jharkhand News: झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन 9 अप्रैल...

Jharkhand News: झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन 9 अप्रैल को भी सक्रिय रहेगा। इसकी वजह से गुरुवार को राज्य के 14 जिलों में बारिश हो सकती है।

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवा 
इन जिलों में रांची, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही वज्रपात (बिजली गिरने) का खतरा भी है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगले तीन दिनों तक रांची सहित कई जिलों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 12 अप्रैल के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना है और कुछ जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

सरायकेला में सबसे ज्यादा 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
तापमान के आंकड़ों की बात करें तो बुधवार को सरायकेला में सबसे ज्यादा 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बोकारो में सबसे ज्यादा 19.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा लातेहार में 13 मिमी और रांची में 9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में बीते मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक रांची, बोकारो और लातेहार समेत कई जिलों में जारी रही। इस दौरान रांची के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।

वहीं, जमशेदपुर के डिमना इलाके में बारिश के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक युवक की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी उस पर बिजली गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!