चाईबासा कोषागार से 27 लाख रुपए का गबन, सिपाही के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Apr, 2026 11:13 AM

west singhbhum embezzlement fir registered against constable

चाईबासा के जिला कोषागार से 27 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में पुलिस के एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम जिला के चाईबासा कोषागार से कथित तौर पर 27 लाख रुपए के गबन के मामले में राज्य पुलिस के एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित रेणु ने को बताया कि जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित कोषागार से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने के संबंध में सिपाही के खिलाफ चाईबासा मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।'' एसपी ने बताया, ''कोषागार कार्यालय में तैनात एक सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि कुछ अन्य लोगों की भी पहचान की गई है जो इस धोखाधड़ी में शामिल थे। उनके खिलाफ भी जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।'' 

इससे पहले शनिवार को पश्चिम सिंहभूम के पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी की जांच शुरू होने की जानकारी दी थी। उसी दिन सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) बहमन टूटी ने जिला कोषागार का निरीक्षण भी किया था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!