"जब भी सीता का अपमान हुआ तब रावण खत्म हुआ है", शिवराज सिंह बोले- झारखंड की जनता जानती है कि यहां रावण कौन

Edited By Khushi, Updated: 28 Oct, 2024 12:05 PM

whenever sita was insulted ravana was destroyed

केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते रविवार को कांके विधानसभा क्षेत्र के बूटी मोड़ के नजदीक प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात को जनता को जागरूक करने में अभियान बना दिया।

रांची: केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते रविवार को कांके विधानसभा क्षेत्र के बूटी मोड़ के नजदीक प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात को जनता को जागरूक करने में अभियान बना दिया।

इस दौरान झारखंड में महिलाओं के ऊपर हो रहे अपमान पर भी शिवराज सिंह चौहान ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब झारखंड के मुख्यमंत्री अपने भाभी के अपमान पर चुप हैं तो वह राज्य के अन्य महिलाओं के लिए क्या ही बोलेंगे। उन्होंने इरफान अंसारी के बयान पर कहा कि यह अशोभनीय है कि राज्य के मंत्री उस राज्य के मुख्यमंत्री के भाभी के खिलाफ ऐसी बयान बाजी करते हैं और मुख्यमंत्री चुप हो जाते हैं। ऐसे व्यक्ति को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब भी सीता का अपमान हुआ है तो रावण खत्म होता है। इस राज्य के जनता ने भी मूड बना लिया है कि महिलाओं को अपमानित करने वाले का इस बार चुनाव में साथ नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भाभी को मां का दर्जा दिया गया है।

रामायण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब सीता जी का अपहरण हुआ था, तब लक्ष्मण जी से पूछा गया था कि मां सीता ने क्या पहना था। इस पर लक्ष्मण जी ने कहा था कि उन्होंने मां सीता के पैरों के अलावा कभी उनका चेहरा भी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं को यहां के लोग भली-भांति जानते हैं। जब सीता जी का अपमान हुआ था, तब लंका जलकर राख हो गई थी और रावण का अंत हुआ था, लेकिन झारखंड में हर दिन सीता का अपमान हो रहा है। चौहान ने आगे कहा कि झारखंड की जनता जानती है कि रावण कौन है और यहां की कानून-व्यवस्था कैसी है। उन्होंने कहा कि राज्य में मां, बहनों और बेटियों का हर दिन अपमान हो रहा है। रुबिका और अंकिता जैसी लड़कियों के साथ हुई घटनाओं समेत राज्य में अब तक 7,400 दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!