घर में बक्से के अंदर छिपा मिला युवक, बच्चों के शोर से खुला राज, पुलिस ने की कार्रवाई

Edited By Khushi, Updated: 03 Apr, 2026 11:41 AM

young man found hiding inside a box at home children s commotion reveals the se

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने एक युवक को अपने घर में बक्से के अंदर छिपा रखा था। बच्चों के शोर मचाने पर मामला खुल गया और पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने एक युवक को अपने घर में बक्से के अंदर छिपा रखा था। बच्चों के शोर मचाने पर मामला खुल गया और पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।

बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए 
जामताड़ा के नामुपाड़ा मोहल्ले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवक को एक महिला के घर से बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से महिला के घर में मौजूद था। इसी दौरान महिला के दोनों बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की, लेकिन जब बच्चे नहीं माने तो उसने उनकी पिटाई कर दी। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बक्सा खोलकर युवक को बाहर निकाला
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पता चला कि महिला ने युवक को एक बक्से में छिपा रखा था और ऊपर कपड़ा डाल दिया था। पुलिस ने बक्सा खोलकर युवक को बाहर निकाला और उसे हिरासत में ले लिया। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर बाहर रहते हैं। महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। इसी का फायदा उठाकर युवक का घर आना-जाना था, जिसका बच्चे विरोध करते थे।

पकड़ा गया युवक जमुई का रहने वाला बताया जा रहा है और वह महिला के पति का जानने वाला है। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने कहा कि युवक से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!