दुमका में हुआ था युवक का अपहरण, अब कटिहार जंक्शन से सकुशल बरामद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Dec, 2020 02:37 PM

young man kidnapped in dumka now recovered safely from katihar junction

झारखंड के दुमका जिले से अपहृत एक युवक को पुलिस ने बिहार के कटिहार रेलवे जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि झारखंड के दुमका से अपहृत अभिषेक ठाकुर उर्फ आर्यन राज को कटिहार रेलवे जंक्शन से सकुशल बरामद किया गया है।

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले से अपहृत एक युवक को पुलिस ने बिहार के कटिहार रेलवे जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि झारखंड के दुमका से अपहृत अभिषेक ठाकुर उर्फ आर्यन राज को कटिहार रेलवे जंक्शन से सकुशल बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट इलाके के रहने वाले आर्यन राज तीन दिन पूर्व अचानक गायब हो गए थे। इस सिलसिले में परिजनों ने हंसडीहा थाने में अपहरण किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी लेकिन लेकिन कुछ भी सुराग हाथ नही लगा।

कटिहार के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि झारखंड पुलिस को अनुसंधान के दौरान टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पीड़ित का मोबाइल फोन लोकेशन कटिहार सदर थाना क्षेत्र बताया। झारखंड पुलिस ने इस मामले में कटिहार पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद सोमवार की देर रात की गई कार्रवाई में अपह्रत आर्यन राज को कटिहार रेलवे जंक्शन की प्लेटफार्म संख्या छह से बरामद किया गया। पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए अपहृत व्यक्ति को झारखंड पुलिस को सौंप दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!