शादी से लौट रही युवती से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर 4 युवकों ने बारी-बारी किया...

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Feb, 2026 12:53 PM

young woman gang raped on pretext of giving her a lift in jharkhand

शादी समारोह से लौट रही युवती के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने युवती को घर छोड़ने का झांसा देकर रास्ते में वारदात को अंजाम दिया।

Jharkhand Gangrape: झारखंड के गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, यहां शादी समारोह से घर लौट रही एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता रविवार शाम एक पड़ोसी गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वापसी के समय गांव के ही चार युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में सुनसान जगह पाकर आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजनों के साथ सोमवार को पीड़िता थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सोमवार रात ही चारों आरोपियों को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पहचान सुनिश्चित की गई है। 

यह भी पढ़ें- ससुराल आए जीजा की बिगड़ी नियत, नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें....

आगे की कानूनी प्रक्रिया 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। गिरफ्तार चारों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने पीड़िता को सुरक्षा और हरसंभव कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया है। 

क्षेत्र में आक्रोश 

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों में आरोपियों के प्रति भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!