15वां राउंडः दुमका से JMM के बसंत सोरेन 2800 वोटों से आगे, BJP को मिले 62804 वोट

Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 Nov, 2020 03:57 PM

15th round basant soren of jmm ahead of dumka by 2800 votes

रांचीः झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इसी बीच दुमका सीट से मतगणना के 15वें राउंड में दुमका से झामुमो के बसंत सोरेन 4691 वोटों से आगे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी को 62804 वोट मिले हैं।

रांचीः झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इसी बीच दुमका सीट से मतगणना के 15वें राउंड में दुमका से झामुमो के बसंत सोरेन 4691 वोटों से आगे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी को 62804 वोट मिले हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि बेरमो और दुमका विधानसभा उप चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। परिणाम शाम तक प्राप्त हो जाएंगे। दुमका में मतगणना दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में जबकि बेरमो में मतगणना चास स्थित वेयर हाउस ऑफ बाजार समिति परिसर में हो रही है।

कोविड-19 महामारी के बीच उप चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान हुआ था। कोरोना संक्रमण काल में संक्रमण से बचाव के साथ मतगणना कराना यहां के अधिकारियों के लिए भी एक नया अनुभव है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की मृत्यु के बाद बेरमो सीट पर उप चुनाव कराया गया है। बेरमो सीट पर कुल 16 उम्मीदवार मैदान में है।

वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका और बरहेट विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद दुमका सीट से इस्तीफा दे देने के कारण इस सीट पर उप चुनाव कराया गया। दुमका सुरक्षित विधानसभा उप चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!