जदयू नेता विभव राय हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, मुखिया पति ने 5 लाख की सुपारी देकर करवाया था मर्डर

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Aug, 2024 01:09 PM

4 accused arrested in jdu leader vibhav rai murder case

सुशांत कुमार ने बताया कि मंटू सिंह ने पांच लाख रुपए की सुपारी देकर सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से चार अपराधियों को बुलाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंटू सिंह और विभव राय के बीच वर्चस्व की लड़ाई थी। दोनों के बीच काफी राजनीतिक...

बगहा: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) भितहा प्रखंड अध्यक्ष विभव राय की हत्या मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। बगहा के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने रविवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भीताहा थाना के खेरवा पंचायत के वर्तमान मुखिया पति मंटू सिंह, विभव राय हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है। 

मुख्य अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार
सुशांत कुमार ने बताया कि मंटू सिंह ने पांच लाख रुपए की सुपारी देकर सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से चार अपराधियों को बुलाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंटू सिंह और विभव राय के बीच वर्चस्व की लड़ाई थी। दोनों के बीच काफी राजनीतिक प्रतिद्वंता भी थी। इसी के चलते मंटू सिंह ने इस हत्या को अंजाम दिलाया। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियुक्त मंटू सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल चार अपराधियों में से रवि प्रकाश, विजय यादव और विकास सिंह को सीमावर्ती कुशीनगर जिला के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है जबकि चौथे अपराधी नन्हे सिंह को भीतहा थाना के खेरवा गांव से गिरफ्तार किया गया है। 

तीन कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद
सरोज ने बताया कि घटना में शामिल एक देसी नलकट्टी, तीन कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कार और हत्या की सुपारी में ली गई राशि में से एक लाख नगद भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में बगहा जेल भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि 07 अगस्त को जदयू भितहा प्रखंड अध्यक्ष विभव राय धनहा थाना के तमकुहा बाजार में एक सैलून में शेविंग करने के लिए बैठे हुए थे तभी बाइक पर सवार अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!